पाइन्‍दाबाद हिन्‍द की अय फ़ौजे-ख़ुश़निहाद वह दिन खु़दा करे कि बर आये तिरी मुराद मिट जाये बज़्मे-दहर से यह जंग यह फ़साद ज़िन्‍दां को तोड़ फोड़ दे अय हुर्रियत निशाद अब वक़्त आ गया है कि हो आज़िमे-जिहाद हिन्‍दोस्‍तां की फ़ौजे-ज़फ़र मौज ज़िन्‍दाबाद परचम तिरा हो चाँद सितारों से भी बलन्‍द पहुँचा सके न दौरे-ज़माना तुझे गज़न्‍द अग़ियार कर सकें न कभी तुझ पे राह बन्‍द पस्‍पाइयॉं हों तेरे जवानों को नापसन्‍द तू कामरां हो और अदू तेरे नामुराद हिन्‍दोस्‍तां की फ़ौजे-ज़फ़र मौज ज़िन्‍दाबाद ‘जयहिन्‍द’ की सदाओं में तेरे जवां बढ़ें हाथों में लेके अम्‍नो-अमां के निशां बढें नुसरत नसीब उनके क़दम हों जहां बढ़ें बहरे –वक़ारो –अज़्मते –हिन्‍दोस्‍तां बढ़ें दुनिया को भी वह शाद करें, हिन्‍द को भी शाद हिन्‍दोस्‍तां की फ़ौजे-ज़फ़र मौज ज़िन्‍दाबाद