आवाज़ की पहुँच कान तक खामोशी की आसमान तक। जीवन क्या है ,सफ़र ही है इक कोख से श्मशान तक। तलाश उसकी अब रह गयी बस कीर्तन से अज़ान तक। आधा तो था मैं निपट चुका जो पहुँचा घर से मकान तक। मिटाते हैं भूख चावल गेहूँ ही कोरिया,चीन से जापान तक।