आवती चली है यह, विषम बयारि देखि, दबे-दबे पांइन, किवारिन लरजि दै। क्वैलिया कलंकिनि को दै री समुझाई, मधुमाती मधुपालिनी, कुचालिनि तरजि दै॥ आज ब्रज रानी के बियोग कौ दिवस तातें, हरें-हरे कीर, बकवादिन हरजि दै॥ पी-पी के पुकारिबे कौं, खोलैं ज्यों न जीहन त्यौं बावरी पपीहनके जूहन बरजि दै। भूले-भूले भौर बन, भांवरैं भरैंगे कहूं, फूलि-फूलि किसकु, जके से रहि जाइहैं। द्विजदेव की सौं वह, कूजानि बिसारि कूर, कोकिल कलंकी, ठौर-ठौर पछिताइहैं॥ आवत बसंत के, न ऐहैं जो स्याम तो पै, बावरी बलाय सों, हमारें उपाइ है। पीहैं पहिले ही तें, हलाहल मंगाइ, या कलनिधि की एकौ कला, चलन न पाइहै॥