अति अनियारे मानौ सान दै सुधारे, महा विष के विषारे ये करत पर-घात हैं। ऐसे अपराधी देख अगम अगाधी यहै, साधना जो साधी हरि हिय में अन्हात हैं॥ बार बार बोरे याते लाल लाल डोरे भये, तौहू तो ’रहीम’ थोरे बिधि न सकात हैं। घाइक घनेरे दुखदाइक हैं मेरे नित, नैन बान तेरे उर बेधि बेधि जात हैं॥