असर न हो तो उसी नुत्क़-ए-बे-असर से कह

छुपा न दर्द-ए-मोहब्बत जहान भर से कह

जो कह चुका है तो अंदाज़-ए-ताज़ा-तर से कह

ख़बर की बात है इक गोश-ए-बे-ख़बर से कह

चमन चमन से उखड़ कर रहेगा पा-ए-ख़िज़ाँ

रविश रविश को जता दे शजर शजर से कह

बयान-ए-शौक़ नहीं क़ील-ओ-क़ाल का मोहताज

कभी फ़ुग़ाँ में अदा कर कभी नज़र से कह

वज़ीर ओ मीर के क्या गोश-ए-बे-असर से ख़िताब

मुराद दिल की गदायान-ए-रहगुज़र से कह

शबाब-ए-तिश्ना की ख़ूँ-बार नोशियों को न भूल

मिरे फ़साना-ए-रंगीं को पेशतर से कह

सफ़र से शर्त-ए-हयात और जिहत है शर्त-ए-सफ़र

पुकार कर ये रफ़ीक़ान-ए-हम-सफ़र से कह