उस घर से हमको चिढ़ थी जिस घर हरदम हमें आराम मिला… उस राह से हमको घिन थी जिस पर हरदम हमें सलाम मिला… उस भरे मदरसे से थक बैठे हरदम जहां इनाम मिला… उस दुकां पे जाना भूल गए जिस पे सामां बिन दाम मिला… हम नहीं हाथ को मिला सके जब मुस्काता शैतान मिला… और खुलेआम यूं झूम उठे जब पहला वो इन्सान मिला… फिर आज तलक ना समझ सके कि क्योंकर आखिर उसी रोज़ वो शहर छोड़ के जाने का हम को रूखा ऐलान मिला…