अपना बसेरा छोड़ कर अब हम कहाँ जाएँ? नहीं कोई कहीं — अपना समझ जो राग से / सच्चे हृदय से मुक्त अपनाए! देखते ही तन गले में डाल बाहें झूम जाए, प्यार की लहरें उठें जो शीर्ण इस अस्तित्व को फिर-फिर समूचा चूम जाए! शेष, हत वीरान यह जीवन सदा को पा सके निस्तार, ऐसी युक्ति कोई तो बताए!