आओ कुछ देर गले लग लें ठहरके होते यहीं से अलग रास्ते सफ़र के दर्द दिल का तो नहीं बाँट सका कोई आये जो दोस्त, गए आहें भर-भरके हमको तूफ़ान के थपेड़ों का डर क्या! नाव यह रही है सदा बीच में भँवर के दिल से क्यों उनका ख़याल मिट न पाता खेल प्यार के वे अगर खेल थे नज़र के! यह भी, गुलाब! खिलने में कोई खिलना मिल न पायीं थीं निगाहें भी अभी, सरके!