प्राणों की यह अमर प्यास ही जब प्रेमामृत-कण हो नयनों की अनिमेष प्रतीक्षा ही तेरा दर्शन हो श्रवणों की आकुलता ही तव पद-ध्वनि, जीवन-धन हो मेरा उत्सुक बाहुपाश ही तेरा आलिंगन हो तेरा निविड़ मिलन बन जावे यह सूनापन कम हो विरह-वेदना ही जब, प्रियतम, अनुभव चरम मिलन हो उन तन्मय घड़ियों में तेरा आना और न जाना, अपने में तुझको पाकर फिर तुझ में तुझको पाना।