अन्तर नहीं भगवान में, राम कहो चाहे संत । एक अंग तन संग में, रहे अनादि अनंत ।। रहे अनादि अनंत, सिद्ध गुरु साधक चेले । तब हो गया अभेद भेद सतगुरु से लेले ।। गंगादास ऐ आप ओई मंत्री अर मंतर । राम-संत के बीच कड़ी रहता ना अन्तर ।।