आँख भर देखा कहाँ, आँख भर आई। अटकी ही रही दीठ वह हिमगिरी-भाल-पीठ मेरे ही आँसू के झीने पट ओट छिपी, देखता रहा बेबस, दी नहीं दिखाई। आँख भर देखा नहीं, आँख भर आई। पंक्ति-बद्ध देवदारु रोमिल, शलथ, दीर्घ चारु चंदन पर श्यामल कस्तूरी की गन्ध-सी जलदों की छाया हिम शृंगों पर छाई। आँख भर देखा कहाँ, आँख भर आई। शिखरों के पार शिखर बिंध कर दृग गए बिखर घाटी के प्म्छी-सी गहरे मन में उतरी बदरी-केदारमयी मरकत गहराई। आँख भर देखा कहाँ, आँख भर आई।