आओ तुम्हें मिलाऊँ नई बहारों से
कुछ बातें करवाऊं चाँद – सितारों से
जानो , समझो तुम भी अपने अनुभव से
यहाँ इशारा मिलता कई इशारों से .
अब तो तुमने चलना फिरना सीख लिया .
धीरे – धीरे चलना ...
धूप – छाँव जीवन की दो दुनियाएं हैं
खुशियों के पल तो आये – जाए हैं
इनको बस तुम संजो के रखना जीवन भर
दुःख ने तो बस केवल झंझावात उठाए हैं .
अब तो तुमने यहाँ संभलना सीख लिया .
धीरे – धीरे चलना ...
तुमने पूछा मुझसे दादा – मुझे बताओ
वो क्या है , ये क्या है ,तुम मुझे बताओ
झूठे सच को सचमुच मुझसे मत दुहराना !
क्या उत्तर दूं अब मैं यह तुम्हीं बताओ
इन्हीं सवालों ने तो मुझे खरीद लिया .
धीरे – धीरे चलना ...
हंसी – ख़ुशी से मिलना ...
