जाने कितनी बार टूटी लय जाने कितनी बार जोड़े सुर हर आलाप में गिरह पड़ी है कभी दौड़ पड़े तो थकान नहीं और कभी बैठे-बैठे ही ढह गए मुक़ाबले में इस तरह उतरे कि अगले को दया आ गई और उसने ख़ुद को ख़ारिज कर लिया थोड़ी-सी हँसी चुराई सबने कहा छोड़ो भी और हमने छोड़ दिया