आज हिमालय की चोटी से फिर हम ने ललकरा है दूर हटो ऐ दुनिया वालों हिन्दुस्तान हमारा है. जहाँ हमारा ताज-महल है और क़ुतब-मीनारा है जहाँ हमारे मन्दिर मस्जिद सिखों का गुरुद्वारा है इस धरती पर क़दम बढ़ाना अत्याचार तुम्हारा है. शुरू हुआ है जंग तुम्हारा जाग उठो हिन्दुस्तानी तुम न किसी के आगे झुकना जर्मन हो या जापानी आज सभी के लिये हमारा यही क़ौमी नारा है.