ऐश की जानिब जो माइल कुछ तबीअ'त हो गई

दिल पे ग़ुस्सा आ गया अपने से नफ़रत हो गई

मुझ को ख़ुद अपनी तबाही पर तरस आता नहीं

ख़ूगर-ए-ग़म इस क़दर अब तो तबीअ'त हो गई

आई जब स्टेज पर दुनिया तो दिल ख़ुश हो गया

जब उठा अंजाम का पर्दा तो नफ़रत हो गई

आ गईं जुम्बिश में तस्लीम-ओ-रज़ा की क़ुव्वतें

लब मिले ही थे पए शिकवा कि आफ़त हो गई

इस्तिलाह-ए-बंदगी में रूह हैं तारों की 'जोश'

चंद ज़र्रे जिन से पेशानी की ज़ीनत हो गई