आह को चाहिये इक उम्र असर होने तक कौन जीता है तेरी ज़ुल्फ़ के सर होने तक दाम हर मौज में है हलका-ए-सदकामे-नहंग देखें क्या गुज़रे है कतरे पे गुहर होने तक आशिकी सबर तलब और तमन्ना बेताब दिल का क्या रंग करूं ख़ूने-जिगर होने तक हमने माना कि तगाफुल न करोगे लेकिन ख़ाक हो जाएंगे हम तुमको ख़बर होने तक परतवे-खुर से है शबनम को फ़ना की तालीम मैं भी हूं एक इनायत की नज़र होने तक यक-नज़र बेश नहीं फुरसते-हसती गाफ़िल गरमी-ए-बज़म है इक रकसे-शरर होने तक ग़मे-हसती का 'असद' किस से हो जुज़ मरग इलाज शमा हर रंग में जलती है सहर होने तक