आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं, हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ... . चारो ओर निखट्टू नाचैं, कुर्सी पर मुँह-चट्टू नाचैं, महँगी उचक अटारी नाचै, एम०ए० पास बेकारी नाचै, घर-घर में लाचारी नाचै, दिल्ली तक दुश्वारी नाचै लट्टू ऊपर लट्टू नाचैं, राजनीति के टट्टू नाचैं, गा-गाकर कव्वाली नाचैं, बजा-बजाकर ताली नाचैं... गुण्डा और मवाली नाचैं, औ उनकी घरवाली नाचैं, शहर-शहर उजियारी नाचैं, गाँव-गाँव अन्धियारी नाचै, रहजन खद्दरधारी नाचैं, अफ़सर चोर-चकारी नाचैं, गाल बजावत मल्लू नाचै, सिंहासन पर कल्लू नाचै, ठोकैं ताल निठल्लू नाचै, मन्त्री बन के लल्लू नाचै ... छूरा नाचै, चाकू नाचै, पट्टी पढ़े-पढ़ाकू नाचैं, चुटकीमार तमाखू नाचै, साधु वेश में डाकू नाचै रात-रात भर टामी नाचै, मामा के संग मामी नाचै उजड़े हुए असामी नाचैं, मालामाल हरामी नाचैं ताकधिनाधिन ताकधिनाधिन ताकधिनाधिन त्ताआ ...