अब के सावन में शरारत ये मेरे साथ हुई मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई | आप मत पूछिये क्या हम पे 'सफ़र में गुज़री ? आज तक हमसे हमारी न मुलाकात हुई | हर गलत मोड़ पे टोका है किसी ने मुझको एक आवाज़ तेरी जब से मेरे साथ हुई | मैंने सोचा कि मेरे देश की हालत क्या है एक क़ातिल से तभी मेरी मुलाक़ात हुई |