अब आए या न आए इधर पूछते चलो क्या चाहती है उनकी नज़र पूछते चलो हम से अगर है तर्क-ए-ताल्लुक़ तो क्या हुआ यारो ! कोई तो उनकी ख़बर पूछते चलो जो ख़ुद को कह रहे हैं कि मंज़िल शनास हैं उनको भी क्या ख़बर है मगर पूछते चलो किस मंज़िल-ए-मुराद की जानिब रवाँ हैं हम ऐ रहरवान-ए-ख़ाक बसर पूछते चलो