अब तो कोई योजना ऐसी बनाते हैं, आओ नेताओं को भी इंसान बनाते हैं ।
ख़ुद तो जिंदा हैं मगर इंसानियत, मर गई, आओ नेताओं का भी ज़मीर जगाते हैं ।
भूख क्या होती है उन्हें मालूम ही नहीं, वो तो अपनी 'ताकतों' से वोट बनाते हैं ।
चोर औ डाकू भी बन जाते हैं सांसद औ विधायक, आओ किसी सज्जन को जनप्रतिनिधि बनाते हैं ।
जो शोषित और रोती जनता की दरकार को समझे, आओ किसी ऐसे को जनसेवक बनाते हैं ।
