परिभाषा शब्दों की इस दुनिया में अपार है,
रंग बिरंगे शब्दों की खुशियाँ बहुत हज़ार हैं॥
पैदा होते ही फूटती कोपलें रचना शब्द संसार हैं,
मृत्यु शैया पर प्राण त्यागते शब्दों की बौछार है॥
ये शब्द ही हैं जो जग में भला बुरा संसार हैं,
शब्द विहीन ज़िन्दगी का जीना ही बेकार है॥
परिभाषा शब्दों की इस दुनिया में अपार है,
शब्द अलंकार है, शब्द अहंकार है ,
ये रूपक ये सूचक ये ही तो सर्वमान हैं॥
शब्दों की रुपरेखा तो नेताओं की महान है,
परिभाषा शब्दों की इस दुनिया में अपार है॥
वाणीं से निकले शब्द तीर रूपी तलवार हैं,
कहीं फूल की माला बने कहीं चीर के पार हैं॥
में भला बना बुरा हुआ ये शब्दों के विचार हैं,
मैं बोल ना सका दो मीठे बोल तो मेरा जीवन बेकार है॥
परिभाषा शब्दों की इस दुनिया में अपार है,
रंग बिरंगे शब्दों की खुशियाँ बहुत हज़ार हैं॥