मै सफर मे हूँ
हमसफर के वास्ते
पर सफर मे गुमनाम हूँ

मै जिन्दा हूँ
जिंदगी के वास्ते
पर जिंदगी मे गुमनाम हूँ

मै चुप हूँ
कहने के वास्ते
पर शब्दों मे गुमनाम हूँ

मै कौन हूँ
समझने के वास्ते
खुद मे ही गुमनाम हूँ

मै खुश हूँ
अपनों के वास्ते
पर औरों के दुख मे गुमनाम हूँ

मै भान हूँ
माँ और पिता के वास्ते
पर रिश्तों के बंधन मे गुमनाम हूँ

मै आज हूँ
कल के वास्ते
पर आज और कल के बीच मे गुमनाम हूँ

मै कहाँ हूँ
आसमां के वास्ते
जम़ी पे गुमनाम हूँ

मै हूँ
मेहनत के वास्ते
पर मेहरबानी मे गुमनाम हूँ

मै रहूँ
इंसानियत के वास्ते
पर मानववाद मे गुमनाम हूँ

मै कहूँ
कर्म के वास्ते
सत्कर्म मे गुमनाम रहूँ

मै भजूँ
राम के वास्ते
सियावर राम मे गुमनाम रहूँ .......................।।