आसमाँ फिर से साफ होगा,
किरण निकल कर आएगी।
सूरज की ये आशा किरणें,
हम सबको गीत सुनाएगी।
आशा भरे कुछ छंद लेकर,
प्रकृति गीत गुनगुनाएगी।
सड़कों पर चहल-पहल होगी,
खुशियां ही खुशियां छाएगी।
फिर से मानव जाग उठेगा,
ये बीमारी उठ जाएगी।
आसमां की काली घटाएं,
जल्दी छंट-बंट जाएगी।
बस! थोड़ा-सा इंतजार कर,
जिंदगी फिर मुस्कुराएगी।
— दुर्गेश आचार्य

