स्नेह हुआ, तुमने कर लिया,
तुम टूटोगे मर जाओगे।
यही जिंदगी दांव लगेगी..
घाव घाव भर जाओगे।।
प्रेम नहीं, यह निश्चित खेल,
निश्चिंत रहो ,तुम हारोगे।
वक्षस्थल को तोड़ तोड़कर..
स्वप्न सलीके मारोगे।।
तुम बच्चे हो, यह प्रेम नहीं,
मासूमियत, नादानी है।
विचलित विचलन है उम्र का...
खुदगर्जी मनमानी है।।
तुमको लगता सब कुछ अपना,
केवल भ्रम है, दूर रहो।
अपना अपना कहना छोङो...
मस्त रहो भरपूर रहो।।
अंतर्मन की ज्वाला है, यह,
भडकेगी, भड़काऐगी।
खिल खिल कर भर जाओगे..
तब तुमको हङकाऐगी।।
नहीं हङकना है, तो छोड़ो,
तनिक जरा सी यही शर्त है।
अपना केवल यही मानना..
प्रेम वगैरह सभी व्यर्थ है।।
© अनुराग तिवारी
