जनक दुलारे प्रिय राजन हमारे श्री,
अयोध्या के लल्ला मेरे अब भी सीता राम हैं।
मात श्री पति के दूत औ अंजनी के पूत,
हनुमान के ह्दय में मेरे अब भी सीता राम हैं।।
हृदय विदीर्ण और करूण कहानी सभी,
जगत कथा में मेरे अब भी सीता राम हैं।
मिथक कथाओं में दिख रहे हैं राधे कृष्ण,
नयनों के सहारे मेरे अब भी सीता राम हैं।।
- अनुराग तिवारी
