तुमने एक सितारा तोङा,
गिराया और जलाया क्यूँ ?

मुझसे न करके क्यूँ रोईं,
ये मुझको बतलाया क्यूँ ?

मुझको जब खोना ही था,
खोकर ही तब पाया क्यूँ ?

जब भूल चुकी थीं तुम मुझको,
यह भाव हृदय में आया क्यूँ ?

मैं रह लेता एक तरफ ही,
फिर मुझको अपनाया क्यूँ ?

अब फिर से एक प्रतीक्षा है यह,
देख राह को खङा हुआ हूँ।

मैं भी शिशु हुआ प्रेम में,
 धीरे धीरे बङा हुआ हूँ।।

         - अनुराग तिवारी