मैंने खोया था राधे तुम्हें द्वापर में,
मैं पुनः आज चुनने, आगे बढा हूँ।
हे मेरी प्रेयसी राधे अब हाथ दो
मैं उसी कृष्ण का अंश बनकर खङा हूँ।।
क्यूँ अपनी ही हठ में शरण कर रही हो,
क्यूँ मन मीत मेरे हरण कर रही हो।
वह समय न था तब आज फिर आ गया हूँ,
क्यूँ अब तुम मुझे न वरण कर रही हो।।
वह क्या थी अवस्था तुम्हें भान है,
क्या वर्णन वह तुमको अभी ध्यान है।
मैंने छोङा अधूरा था तुमको तो तब,
भाव बदला हुआ एक मुखौटा दिया था।
मैंने भेजा था उद्धव को समझाने जब,
तुमने फटकारा और फिर वो लौटा दिया था।
क्या अब भी समय स्मरण कर रही हो,
या उल्टी कथा के चरण गढ रही हो।
भूलो उसे और कह दो मुझे ये कि,
हाँ अब मुझे तुम वरण कर रही हो ।।
- कवि अनुराग तिवारी
