उत्तराखंड में हिमालय के गंगोत्री हिमनद के गोमुख से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक पवित्र अविरल जलधारा की चुनरिया ओढे, पतित पावनी जीवनदायिनी मेरी माँ जाह्नवी माँ गंगा, आज पृथ्वी के सुगम्य धरातल पर अवतरित हुईं थीं, हम सभी का लालन पालन भरण पोषण जिस जननी के संरक्षण में हुआ उस पतित पावनी जनयित्री को शुभकामनाऐं देने वाले हम कौन होते हैं? हम एक बङे भू भाग पर अपना आधिपत्य रखने वाली अमरतरंगिनी माँ गंगा के स्थान को सीमित करने वाले वह निकृष्ट प्राणी हैं जिन्होंने, जिन्होंने आज गंगा की अविरलता को दूषित कर दिया, हम, हम वह पापी हैं जिन्होंने अपनी माँ के श्रृंगार को उतार लिया, और हम अब इतने बङे हो गए कि अपनी माँ का प्रयोग अपने हित में अनुचित रूप से करने लगे हैं, मैं आज बता रहा हूँ कि अगर स्थिति यही रही तो वह परिवर्तन दूर नहीं जब प्रकृति अपना निर्णय बदलने में कोई संकोच करेगी, ऐसा अब प्रत्यक्ष दृष्टव्य हो रहा है, यह शब्द जहन को तो प्रभावित कर रहे होंगे लेकिन सच यही है।

अवतरण दिवस के सुअवसर पर हम दुर्जन अपनी माँ को क्या शुभकामनाऐं दें, शुभकामनाऐं तो भविष्य के लिए दी जाती हैं और हम तो उसके अतीत से ही खिलवाङ कर रहे हैं, माँ को तो वैसे भी शुभकामनाऐं नहीं दीं जातीं, उन्हें तो वचन दिऐ जाते हैं......

आज आप सभी अपनी देवनदी माँ ध्रुवनंदा के प्रति वचनबद्ध होकर उसके अस्तित्व को बचाऐ रखने का प्रण लें....

गंगा दशहरा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामनाऐं ❣️