जब बन गया हूँ मैं आइना सबसे बेहतर,
तब लोग धूल तलाशते हैं चेहरों पे मेरे।
रखते हैं नज़रें झुका के बात मुझसे सभी,
फिर भी तंज़ छोड़ते हैं वो नज़रों पे मेरे।
जो थे कभी हमराह, अब हैं जज की तरह,
तोलते हैं हर अल्फ़ाज़ को लफ़्ज़ों पे मेरे।
जिसने मेरे ही नक़्श से सीखा चलना,
अब वो ही सवाल करता है क़दमों पे मेरे।
ज़माना बोलता है मैं कुछ भी नहीं रहा,
मगर गूंजते हैं आज भी किस्से ज़ख़्मों पे मेरे।
'अनुभव' अब शिकवा नहीं करता किसी से भी,
वक़्त ने लिख दिए हैं फ़ैसले चेहरों पे मेरे।
