अब ,जब चुप रहने लगा हूँ, उन्हें लगता है कुछ कहने लगा हूँ। जबसे समेट लिक्या है खुद को अपनी आगोश में, उन्हें लगता है बिखर के बहने लगा हूँ। कोई शिकायत नहीं जब किसी से, उन्हें लगता है गुमसुम रहने लगा हूँ। अब, जब चुप रहने लगा हूँ...