तेरी उल्फ़त को सफलता कि हवा देगी ।
मुर्दो को जिन्दा कर दे ऐसी दवा देगी ।
बिन मौसम कि बारिश है,
मुझको नये दर्द, तुझको हम-नवां देगी ।
मेरे हर मोड़ पर घाव छोड़,
तुझे बेदर्द मौत से भी बचवा देगी ।
मेरे लफ्ज़ मेरी आवाज छीनकर,
तेरे गीत जहां में हर जगह बजवा देगी ।
इस रवि के अंदर तो आग ही आग है,
पर तुझे भांति - भांति की आबोहवा देगी ।
तू रेत बनकर भी ढले मुठ्ठी से ,
तो भी तुझको थाम लेगी, भले मुझे गवा देगी ।

