मैं तुम्हें क्या देता ?'s image
717K

मैं तुम्हें क्या देता ?

मैं तुम्हें क्या देता 

   मेरे पास 

अवसाद था

  घृणा थी 

उन्माद था 

   तृष्णा थी

क्रोध , अहंकार था 

जूते थे , नाल था 

और उन पर टिका हुआ 

एक लिजलिजा भाल था ।


शब्द थे मगर दूसरों की भाषा बोलते थे 

 अनुभव ,संवेदन , संप्रेषण

सभी पाल वाली नाव की तरह डोलते थे


एक बीमार दबी - सहमी मिमीया

Read More! Earn More! Learn More!