बात नहीं हो यदि मतलब की लोग बात भूल जाते हैं

सीढ़ी चार सफलता की चढ़ के औकात भूल जाते हैं

आए खुद भी है गांवों से पर शहर का पानी पी पीकर

वो अपने सादेपन की देखो खुद सौगात भूल जाते हैं

चंद कागज के टुकड़े जो कर लिए हैं इकठ्ठा जिसने

वहीं थाम जाम का प्याला अपनी जात भूल जाते हैं

पं.अश्वनी मिश्रा