वो सुना है.मनमानी कर रहा होगा
जमाने भर में बेखौफ फिर रहा होगा
मर चुका है जिसकी आंख का पानी
वो नजरों से और भी गिर रहा होगा
जिसने ओढ रखी है बेशर्मी की.चादर
कहाँ बेहयाई से जमाने में डर रहा होगा
आदत लगी है उसको चुगलखोरी की जब
ना उसमें कोई अफसोस घर कर रहा होगा
आज बेगैरत रुखसत हुआ हैं बडी़ अदायगी से
वो अपने कारनामों से कहाँ शर्म में मर रहा होगा
पं.अश्वनी मिश्रा
