**अभिनय चल रहा है**


तो अभिनय चल रहा है चल रहा है चलता ही जा रहा है

ऐसा लगता है हर आदमी दूसरे को छलता ही जा रहा है

सब एक दूसरे को मूर्खिस्तान का मूर्खाधिराज समझते हैं

अपने सर पर ताज रख कर भी हांथ मलता ही जा रहा है

पेट ऐसा मिला है कि जीवन भर भर ही ना पाएगा हमसे

सब जानते हुए भी आदमी जलने तक जलता ही जा रहा है

ये अभियान अभिनय का चल चल के चलता ही जा रहा है !!

पं.अश्वनी मिश्रा

#kaviashwanimishra

ग्रामीण कवि