सुनना जरूरी है,
अपने गांव के बारे में,
गांवों की मिट्टी के बारे में।
सुनना जरूरी है,
एक अनसुलझी कहानी को,
अपने कलम से पूरा करने को।
सुनना जरूरी है,
गांवों की जरूरत को,
युवाओं की पीड़ाओं को,
गुम न हो जाए किसी भीड़ में।
सुनना जरूरी है,
वो बच्चो की हंसी,
पाठशालाओं के दीवारों को,
जो कब से रास्ता देख रही है।
सुनना जरूरी है,
खेतों की हरियाली को,
सरसो की आवाजे,
पीपल की छाव में।
सुनना जरूरी है,
देश की आत्मा की आवाज,
जो गांव से उठ रही है,
एक नए सवेरे को लिए।
सुनना जरूरी है
कवि अमन कुमार शर्मा
हिंदी विभाग सदस्य भागलपुर विश्वविद्यालय सह राजभाषा हिंदी सदस्य बिहार सरकार
7295977808, 8677813813
