हमने कभी नीति से राजनीति नहीं देखी,
देखा तो सिर्फ झंडे कई तरह के।
और उस झंडे की पीछे खड़े कुछ लोग।।
मैने कभी नेता नहीं देखा,
बस देखा है जुमले गढ़ते लोग।
जो आज के समय में बहुत पूजे जाते है।।
हमने कभी शिक्षा की बाते नहीं सुनी,
सुनी है तो सिर्फ और सिर्फ धर्म की बाते।
हमने कभी नहीं देखा गरीबों की बात करते,
सिर्फ देखा है अमीरों को और अमीर बनते।
हमने कभी नहीं देखा गांव में रोजगार,
नहीं देखा है गांवों को बसते।
