मन की बाते रोज करते है,
हमारे प्यारे नेता जी
रिश्ते भी है खूब बनाते,
हमारे प्यारे नेता जी
देश भक्ति का ढोंग दिखाना
नेता जी की मर्जी है,
हिन्दू मुस्लिम को लड़वाना
नेताजी की मर्जी है
संसद में जूता चलवाना
नेता जी की मर्जी है
परोसी के घर दावत खाना
नेता जी की मर्जी है
जनता को चुना लगाना
नेता जी की मर्जी है
कुर्सी के लिए रूठा रूठी
नेता जी की मर्जी है
संसद में फिर शोर मचाना
नेता जी की मर्जी है
मजदूरो का झूठा साथ
नेता जी की मर्जी है
खादी कुरता पहनकर चलना
नेता जी की मर्जी है
बातो बातो में रूठ जाना
नेता जो की मर्जी है
धर्मो को अवरुद्ध बताना
नेताजी की मर्जी है
दिल्ली में कभी शोर मचाना
नेता जी की मर्जी है
कवि अमन कुमार शर्मा
