मैं लिख सकता हूं, तेरी कहानी को।

मैं लिख सकता हूं, रात को दिन तेरे लिए।

मैं लिख सकता हूं, झूठ को सत्य बना तेरे लिए।

मैं लिख सकता हूं, जब तक तुम हो।

परंतु अब रात अधूरी सी लगती है, सत्य परेशान सा।

झूठा लगता है,सब कुछ तेरे बगैर ।

दुनिया किताब की तरह है, मैं तुम इसके पन्ने।

इतिहास से ओझल, चिंताओ की स्याही से।

मैं लिख सकता हूं, जब तुम कहो।

तुमने तो समझा ही नहीं मुझे,क्या कहे तुमसे।

अब रात तारो के बीच भी अधूरी सी लगती है,जानो तो सही।

मैं लिख सकता हूं, अब भी।

तुम्हे तुम्हारा मुझे मेरा तुम सुनो तो सही।

मैं लिख सकता हूं, तेरी कहानी को।

जो आज तक मुक्कमल नही हुई, उसे पूरी करने को।

मैं लिख सकता हूं,फिर से।

वही अधूरी कहानी, तेरी सिर्फ तेरी।

मैं अपनी खून की स्याही से, मैं लिख सकता हूं।

मैं लिख सकता हूं,तेरी कहानी।


कवि अमन कुमार शर्मा

हिंदी विभाग सदस्य राजभाषा

हिंदी विभाग सदस्य भागलपुर विश्वविद्यालय

बिहट नगर परिषद् टोला गुरुदासपुर जिला बेगुसराय बिहार

दूरभाष क्रमांक 8677813813