कौन है भारत माता 


कौन है बताओ तो,

कौन है भारत माता।

जिसे अंग्रेजों ने गुलाम बनाया,

या वो जिसे आज राजनेताओं ने।

कौन है भारत माता,

जो आज भी फटे कपड़ो में,

भटक रही है सड़को पर।

कहा है भारत माता,

कौन है भारत माता।

जिसे तस्वीरों में ज्यादा,

वास्तविकता में कम पूजा जाता है।

बताओ तो सही कौन है,

कौन है भारत माता।

जिसकी कहानी वर्षो की है,

या कोई घटना घटी अभी अभी।

कौन है सड़क पर लहूलुहान,

बताओ तो सही कौन है,

कौन है भारत माता।

कल्पना में , या आज के समाज में,

आग से जलती हुई देश की तकदीर।

बताओ तो सही,

कौन है भारत माता।

जो आज की नारी शक्ति को,

असलील ध्वनि से पीड़ित करती है।

या वो जो ऐसे कृत को सराहती है,

बताओ तो सही।

जिसने कई लड़ाई लड़ी ,

या वो जो पेट भरने को, 

शरीर का व्यापार करती है।

पूछते है लोग हमसे,

कौन कौन कौन है,

कौन है भारत माता ।

जिसे कई वर्षो तक गुलाम रखा गया,

या जिसे आज के समाज ने गुलाम बनाया।

बताओ तो सही, 

कौन है भारत माता।


कवि अमन कुमार शर्मा

हिंदी विभाग सदस्य भागलपुर विश्वविद्यालय

नगर परिषद बीहट