गया था मै आज, अपनी खुशियों को लिए।
गया था मै आज, अपनी पीड़ाओं के साथ।
लौटा हूं मैं अकेले, नई ऊर्जा समेटे।
परेशान, हतास और पीड़ा के साथ, लौटा हूं मैं आज फिर।
उस तस्वीर को भूलने को, लौटा हूं मैं आज फिर।
किसी की यादों को, किसी को देने हमेशा के लिए।
गया था मै आज,उसकी याद लिए।
गांव की सड़को को निहारता, गया था मै।
शहर से समेट खुशियों को, गांवो पर लुटाने।
गया था मै आज, उस गांव में।
संबंध को उपवन में बाधने, गया था मै।
हा हा गया था मै अपने अश्रु को छुपाने।
अपने ही हाथो , खुद को जलाने।
गया था मै, हा गया था मै।
अपने ही हाथो अपनी चिता जलाने, गया था मै उस गांव।
जहा अपना कोई नही, अपनो की तलाश में।
गया था मै, हा गया था मै।
अपनी खुशियों को जलाने, गया था मै आज फिर।
कवि अमन कुमार शर्मा
हिंदी विभाग सदस्य राजभाषा (बिहार सरकार)
हिंदी विभाग सदस्य भागलपुर विश्वविद्यालय
ग्राम पोस्ट बिहट 8677813813,7295977808
