यूं तो कहते हैं कि तुम हमसे दिल लगाया न करो।
अगर लगाती हो दिल तो,
आपने बाप और भाई को बुलाया न करो।
कूट जाते हैं तुम्हारी तन्हाई में सनम ।
मुझे रोज रोज ऐसे सताया न करो।
डर लगता हैं सनम तुम्हारी बाहो से,
हग डे कह मुझे गले से लगाया न करो।
हालात बिगड़े हुए हैं मेरे जेब के,
तुम हमसे दिल लगाया न करो।
कहते हो कि प्यार करते हैं हम,
तो आपने बाप भाई से पिटवाया न करो।
डर लगता है वेलेंटाइन डे के दिनों में,
सभी के बाप डंडे लेकर घूमते हैं।
बिटिया को देखने वाले को,
जी भर के कूटते है।
हालात को समझो, मेरे घर आया न करो।
तुम हमसे दिल लगाया न करो।
मुझको यू पिटवाया न करो।
कवि अमन कुमार शर्मा
