"हे स्फटिकाचल के गजमाचल,
तू बन कलकल और बह छलछल।
तप, त्याग का होता नहीं सुदिन,
चल उठ चल रे, श्रम कर प्रतिपल।"