बल के बिना सब तृण समान,
धन के बिना न रहे मान।
विद्या के बिना सब अर्थहीन,
है सब अदि्वतीय है सब महान।
हों रहा वाद कर रहे अलाप,
मैं हूं श्रेष्ठ, मैं सर्वश्रेष्ठ।
मैं सर्वोत्तम मैं ईश समान,
मैं ही श्रेष्ठ, मैं हूं महान।
हो रहा प्रलाप, है यहां विवाद,
मैं सर्वश्रेष्ठ न कोई मेरे समान।
कोई तो इसका अंत करो,
हे सागर अब न मौन धरो।
व्यर्थ हो रहा वाद,सब श्रेष्ठ,
सब है समान।
निर्धारित करता है समय,
कौन अदि्वतीय कौन है महान।
