आँखें हुई नम


आँखें हुई नम

दर्द ना बाटे हुआ कम

सबके होने के बावजूद , ऐसा लगा कोई नहीं था मेरे संग


बस एक ही सवाल ने दी दिल में दस्तक

क्या हूँ मैं किसी से कम

या खराब हैं मेरे कुछ कर्म

चेहरे का हमेशा रहता उड़ा हुआ सा रंग

जैसे अधूरी कोई प्रसंग या टूटी कोई पतंग


अपनी ही सोच से मन को किया हजारों बार तंग

ना जाने कितने दिए अपने आप को ज़ख्म

लेकिन एक सवेरा आया ऐसा, जब खत्म किए मैंने अपने सारे भ्रम

और खुद को मैंने बोला मैं नहीं हूँ किसी से कम 

 मैं नहीं हूँ किसी से कम ।