नारी जरा विचार कर। पुरुषों पर प्रहार कर। किया गुलाम तुझे पुरुषों ने, मनचाहा करवा डाला। जैसे चाहा शोषित किया, जैसे चाहा मरवा डाला। मर्यादा पुरुषोत्तम ने मर्यादा का, एक नया पाठ सिखा डाला। सिर्फ दिखाने को समाज को, तेज अग्नि में सीता को भिजवा डाला। सब्र न था फिर भी पुरुषों को, वन में फिर भिजवा डाला। सोचा नहीं कि उस बीहड़ में, कैसे रहेगी एक अबला बाला। नारी जरा विचार कर। पुरुषों पर प्रहार कर। अपने को पति परमेश्वर, नारी को दासी बतलाया। पंडित और साधु संतों से मिलकर, नारी का महत्त्व कम करवाया। पर पुरुष से बातें करना, महापाप फिर बतलाया। आत्मविहीन किया नारी को, कठपुतली सा खिलवाया। नारी जरा विचार कर। पुरुषों पर प्रहार कर। जीवित पति तो पत्नी से, जो मर्जी करवाता था। मर जाऊंगा यदि मैं- (क्या करेगी ये, क्या किसी से नैना चार करेगी ये, या किसी से प्रेम व्यवहार करेगी ये) ये डर उसे सताता था। तब मिलकर उसने धर्म के ठेकेदारों से, एक नई नीति को अपनाया। क्या करेगी अब नारी पति-विहीन जीकर, सती प्रथा स्वांग तब रचवाया। नारी जरा विचार कर। पुरुषों पर प्रहार कर। सती-प्रथा की इस प्रथा का, इतना भीषण आयोजन था। लेकिन इन निष्ठुर पुरुषों के लिए तो, यह सब एक मनोरंजन था। पति मरा है अभी उसका, वह विलाप में खो जाती। तभी द्वार पर आकर उसके, एक भीड़ इकट्ठी हो जाती। समाजसेवी ये कहते उससे, क्या तुम सती होना चाहोगी। यदि सती हुई तुम तो, सीधे स्वर्ग को जाओगी। नारी को तो कुछ न सूझता, एक तरफ कुआँ दूसरी ओर खाई थी। पुरुषों द्वारा निर्मित चक्रव्यूह की, बात समझ अब आई थी। यदि मना किया जो अब उसने, आगे का दृश्य भयंकर है। सोचेगा अब यह समाज, ' पर-पुरुष ' से कोई चक्कर है। जिन्दा नारी को मृत पुरुष के साथ, उसी चिता पर लिटवाते। सती-प्रथा के उस कुकृत्य को, अंजाम वो दिलवाते। नारी जरा विचार कर। पुरुषों पर प्रहार कर। स्त्री न देख सके स्त्री का यह रूप, इसलिए बदल दिया शमशान का स्वरूप। स्त्री का जाना वर्जित था, पुरुष तमाशा देखेंगे। उस निरीह झुलसती स्त्री का, खूब तमाशा देखेंगे। इतना नहीं आसान, आग में यूँ ही जल जाना। घिरी हुई है पुरुषों से, मुश्किल है भाग पाना। नारी जरा विचार कर। पुरुषों पर प्रहार कर। जलती नारी चिता से उठती, अब इधर-उधर न भागा जाता। खड़े रहते पुरुष वहाँ, मशालों से चिता में फिर धकेला जाता। उसकी चीख-पुकार को, ढोल-नगाड़ों से दबाया जाता। ना पसीज जाए किसी का दिल ये देख, घी डाल धुआँ उड़ाया जाता। इस तरह इस कुप्रथा में, न चाहते हुए भी कितनी स्त्रियों ने आत्मदाह किया। 500 ई से लेकर 1800 तक, लाखों-करोड़ों ने जीवन स्वाह किया। नारी जरा विचार कर। पुरुषों पर प्रहार कर।