अपने घर की चाबियाँ
सौंप दीं हमने
रँगे सियारों को
भूखे भेड़ियों को
तलवारें थामे हाथों को
............
इस विश्वास के साथ
कि ये देवता बन जायेंगे
और हमारा घर बन जायेगा
सोने का चिड़िया ।
पता नहीं
विश्वगुरु भारत के लोग
भोले हैं
या मूर्ख
या तत्काल लोभी
जिन्हें थमा दी जाती है
एक पौवा दारू
एक मुर्गा
एक कम्बल
और एक साड़ी
अगले
पाँच सालों तक के लिये ।