हमें यह स्वीकार करना होगा कि जिस क्षण हम एक सनातनी राष्ट्र के साम्प्रदायिक विभाजन के लिए तैयार हुये थे, उसी क्षण हम विदेशी आक्रामक असभ्यता के अस्तित्व को स्वीकार कर उसके वर्चस्व के आगे अपनी पराजय स्वीकार कर चुके थे । हम यहीं नहीं रुके, विभाजन के बाद भी हमने भारत के उदारवादी धार्मिक स्वरूप के स्थान पर संकुचित साम्प्रदायिक स्वरूपों को आमंत्रित किया, उनका पालन-पोषण किया और अंत में हिन्दुओं के मौलिक अधिकार छीनकर अल्पसंख्यकों को असीमित अधिकार देने की राह पर चल पड़े जिसके दुष्परिणाम भोगने के लिये आज हम सब अभिषप्त हैं । हिन्दुओं को यह अभिषाप कितनी सदियों तक भोगना होगा, इसे कोई नहीं जानता । विद्यालयों में हिन्दू-प्रतीकों पर छात्रों को मिलने वाली प्रताड़ना में निरंतर वृद्धि, हिन्दुओं को नीच और काफिर कहना, पहचान छिपाकर हिन्दू लड़कियों से विवाह और फिर निकाह करना, भारत में विदेशी क्रूर आक्रांताओं का सार्वजनिकरूप से महिमामण्डन करना ...उस कृष्णविवर का पूर्वलक्षण है जिसमें गिर कर खण्डितभारत की स्थिति ईरान, अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान जैसी होने वाली है ।
हमारी संस्कृति और सभ्यता पर असंस्कृति और असभ्यता के क्रूर आक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । स्वयम्भू धार्मिक ठेकेदार अपनी-अपनी उग्र सेनाओं के सेनापति बन चुके हैं, सरकारें नपुंसक हैं और स्वाभिमान समाप्त हो चुका है । ऐसी विषम स्थितियों में हमें किसी भी तरह अपने अस्तित्व को बचाये रखने की चुनौतियों का सामना करना है ।
यदि धार्मिक प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लग गया होता तो आज नूँह जैसी हिंसा नहीं होती, और न बृजमण्डल शोभायात्रा के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता होती । हिंदुस्थान में हिन्दुओं को धार्मिक शोभायात्राओं के लिए अनुमति माँगने की आवश्यकता का होना और अनुमति न मिलना मन को व्यथित करता है । इस व्यथा से मुक्ति का तात्कालिक उपाय यही है कि पूरे देश में सभी साम्प्रदायिक प्रदर्शनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाय । धार्मिक-साम्प्रदायिक अनुष्ठानों के सार्वजनिक प्रदर्शन जब अपने वर्चस्व की स्थापना और शक्तिप्रदर्शन के माध्यम बन जायँ तो धार्मिक-साम्प्रदायिक अनुष्ठानों का वास्तविक औचित्य समाप्त हो जाता है और ऐसे सभी कृत्य केवल साम्प्रदायिक हिंसा को ही आमंत्रित करते हैं ।
