तमिलनाडु का नेता उदयनिधि स्टालिन सनातन को समाप्त करने के लिये हर स्तर पर सामना करने के लिए स्वयं को तैयार कर चुका है । उदयनिधि स्टालिन मानता है कि ‘सनातन’ सामाजिक न्याय और समानता के विरुद्ध है इसलिए इसके विरोध भर से काम नहीं चलेगा बल्कि डेंगू, मलेरिया, मच्छर और कोरोना की तरह सनातन को भी पूरी तरह समाप्त करना होगा ।

रौल विंची भी हिंदुत्व के विरुद्ध हुंकार भरता रहा है । बौद्धों का अस्तित्व हिन्दुओं के अस्तित्व से प्राचीन मानने वाला स्वामीप्रसाद मौर्या तो हिन्दू मंदिरों की प्राचीनता के अस्तित्व को ही नकारते हुये कहता है कि प्राचीनबौद्ध मठों को तोड़कर हिन्दूमंदिर बनाये गये हैं अर्थात आज जहाँ भी हिन्दू मंदिर हैं वहाँ पहले बौद्ध मठ हुआ करते थे ।

समाजविरोधी, मानवताविरोधी, असमानता एवं असहिष्णुता को प्रश्रय देने वाले किसी भी सम्प्रदाय या विचारधारा के विरुद्ध चुप रहने वाले ये सभी शिक्षित लोग हैं जिन्हें सत्य को विकृत करने की दक्षता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर झूठ बोलने का अधिकार प्राप्त है । सनातन के मूल स्थान भारत में जन्मे लोग आज सनातन के विरुद्ध उठकर खड़े हो गये हैं । ऐसे ही आसुरी आक्रमणों के कारण भारतीय समाज विभिन्न कालखण्डों में विभिन्न संकटों से जूझता रहा है ।

उदयनिधि, रौलविंची और स्वामीप्रसाद मौर्या जैसे लोग सनातन का कितना उन्मूलन कर सकेंगे यह तो समय ही बतायेगा किंतु ऐसी आसुरी गतिविधियों से समाज और राष्ट्र को होने वाली क्षति के प्रति हमें सचेत हो जाना चाहिए । यह हुंकार भारतीय सनातन संस्कृति के विरुद्ध ही नहीं मानवता के विरुद्ध भी है । सनातन विचारधारा अपनी सहिष्णुता, समावेशिता, सामाजिक-प्राकृतिक न्याय और लोककल्याण के लिये पूरे विश्व में उत्कृष्ट मानी जाती रही है । आज उसी सनातन के उन्मूलन के लिए आसुरी शक्तियाँ एकजुट हो रही हैं ।

सामाजिक न्याय और समानता के  नाम पर विश्व में अभी तक जितनी भी क्रांतियाँ हुयी हैं उनका हश्र तत्कालीन समाजों ने भलीभाँति देखा और भोगा है । साम्यवादी देशों के समाज की स्थिति किसी से छिपी नहीं है । चीन के आर्थिक विकास को सामाजिक न्याय नहीं माना जा सकता । किसी दुर्ग की भव्यता को देखकर उसे सामाजिक न्याय का प्रतीक नहीं माना जा सकता । दुर्ग के निर्माण में लगे श्रमिकों और युद्धबंदियों के शोषण की कहानियों से इतिहास भरा पड़ा है ।      

सामाजिक न्याय और समानता के नाम पर हुयी बोल्शेविक क्रांति और उसके बाद भी सोवियतरूस में लाखों रूसियों की हत्या की गयी । अपने ही देश के रूसीनागरिकों की हत्या की प्रतिस्पर्धा में स्टालिन ने लेनिन को भी पीछे छोड़ दिया था, यदि यही सामाजिक न्याय और समानता है तो इसे कोई भी समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा । यही कारण है कि लाखों रूसियों की हत्या के बाद भी संयुक्तराज्य सोवियत रूस को बिखरने से कोई बचा नहीं सका ।

भारत में उन विचारधाराओं के अनुयायी भी अपनी पूरी उग्रता और कट्टरता के साथ अपना अस्तित्व बनाये हुये हैं जिनके सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों का छद्म पूरी दुनिया देखती रही है किंतु उदयनिधि स्टालिन, रौल विंची या स्वामीप्रसाद मौर्या जैसे लोग उन विचारधाराओं की असहिष्णुता, कट्टरता और सर तन से जुदा कर देने की खुली चुनौतियों के कारण उनके उन्मूलन की तो छोड़िये, विरोध का भी साहस नहीं जुटा पाते ।

किसी विचारधारा के प्रतीकों को नष्ट करके या उसके अनुयायियों की हत्या करके किसी विचारधारा को समाप्त नहीं किया जा सकता, यहाँ तक कि अवांछनीय और निकृष्ट आसुरी विचारधारा को भी नहीं । सातवीं शताब्दी के चौथे दशक में फारस पर इस्लामिक आक्रमण के बाद वहाँ से पारसी धर्म धीरे-धीरे समाप्त होने लगा किंतु उन्मूलन तो आज तक नहीं हो सका । यहूदी और फारसी विचारधाराओं को कई आक्रमणों के बाद भी पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सका । उनके अनुयायियों की संख्या कम हो सकती है किंतु वे अपनी उपस्थिति आज भी बनाये हुये हैं । इसका अर्थ यह नहीं है कि सनातनियों को सब कुछ भाग्य पर छोड़कर निश्चिंत हो जाना चाहिये । हमें अपने अस्तित्व की रक्षा के लिये उठकर खड़े होना ही होगा ।

खड़े होने का अर्थ है, असुरों के विरोध और सत्य के समर्थन में हमें अपनी बात पूरी तार्किकता और दृढ़ता के साथ सबके सामने रखनी होगी ...और इसके लिये आवश्यक है कि हम सनातन के तत्व को समझें और उसके संरक्षण के लिये दृढ़ संकल्प करें ।

जयति जयति सनातन !