साम्प्रदायिक युद्ध का दर्शन (Philosophy of sectarian War)

साम्प्रदायिकयुद्ध सतत चलने वाला एक सुनियोजित युद्ध है जो कभी प्रकट तो कभी प्रच्छन्न रूप से होता है । इसका उद्देश्य अधिक से अधिक निर्बल, विवश  और पराजित लोगों को अपने सम्प्रदाय में सम्मिलित करना होता है जो अंततः साम्प्रदायिक राज्यों की सत्ता के विस्तार और सुदृढ़ीकरण का आधार बनता है । इस्लाम और ईसाईयत का विस्तार इसी तरह होता रहा है । भारतीय उपमहाद्वीप के देशी पंथों या सम्प्रदायों द्वारा हिंसा के बल पर अपने अनुयायियों के विस्तार का कभी कोई इतिहास नहीं रहा है ।

युद्ध का दर्शन बड़ा विचित्र है । कभी यह समस्याकारक है और कभी समाधानकारक, कभी यह भयकारक है और कभी भयनिवारक । युद्ध, ‘भूमि और सम्प्रदाय’ का विस्तार करता है और उनकी प्रतिरक्षा भी । युद्ध का प्रतिकार भी युद्ध ही होता है । युद्ध का परिणाम जय भी है और पराजय भी । युद्ध, आयुधउद्योग और उसके व्यापार का जन्मदाता है, युद्ध, जीवनोपयोगी उद्योग और उसके व्यापार का विनाशक है । युद्ध, आजीविका देता है तो छीनता भी है । इन सभी विरोधाभासी गुणों-अवगुणों के बाद भी युद्ध हर स्थिति में संहारक ही होता है, मनुष्यों का ही नहीं, पशुपक्षियों, वनस्पतियों और संसाधनों का भी संहारक । यह सब जानने के बाद भी युद्ध होते ही हैं । इसीलिये आर्यों की सनातनी सभ्यता में युद्ध से यथासम्भव बचने के उपदेश दिये जाते रहे हैं, यही प्रशस्त है किंतु कटु सत्य होते हुये भी अपने अस्तित्व की रक्षा के लिये युद्ध के दर्शन का सम्मान अपेक्षित है, इसकी उपेक्षा करना अस्तित्व संहारक होने से प्रज्ञापराध (Intellectual blasphemy) है, हम उसे किसी स्वीकार्य दर्शन की श्रेणी में नहीं रख सकते । युद्ध के सम्बंध में मोहनदास के एकदेशज (पक्षपातपूर्ण) सिद्धांत किसी भी समाज और देश के लिये व्यावहारिक नहीं हो सकते । विश्वयुद्ध के समय भारतीय नागरिकों को आततायी ब्रिटिश सेना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रेरित करने वाले मोहनदास अपने देश में उन्हीं अंग्रेजों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वाले क्रांतिकारियों का सदा विरोध करते रहे । राजनीति और धर्म के सम्बंध में उनके विचारों में सार्वदेशज व्यापकता और स्वीकार्यता का पूर्ण अभाव मिलता है । किसी भी कल्याणकारी विचार या सिद्धांत के लिये आवश्यक है कि वह व्यापक, सार्वदेशज और सार्वकालिक हो, मोहनदास के विचार या सिद्धांत इस नियम पर लेश भी खरे नहीं उतरते ।        

सनातनियों की वैश्विक स्वीकार्यता के कारण –

विदेशी सम्प्रदायों के विस्तार का स्वरूप उनके अनुयायिओं की दृष्टि से संख्यात्मक होता है तो सनातनधर्म के विस्तार का स्वरूप गुणात्मक और तात्विक होता है । विदेशी सम्प्रदाय अपना विस्तार राजसिक और तामसिक भौतिक उपायों से किया करते हैं जबकि सनातनधर्म का विस्तार व्यक्ति की अंतःचेतना के सात्विक स्पंदन से होता है । सम्प्रदायों के राजसिक एवं तामसिक विस्तार में लोभ, बलप्रयोग एवं हिंसा का सहारा लिया जाता है जो किसी भी दृष्टि से धर्मसम्मत नहीं होता । पश्चिमी इतिहासकारों और पर्यटकों ने इस्लामिक साम्प्रदायिक विस्तार में तलवार के सहारे का खुलकर उल्लेख किया है ।

सेक्युलरिज़्म एक छद्मवाद –      

सेक्युलरिज़्म को धर्मनिरपेक्षता से जोड़ कर देखने वाले लोगों को सनातनधर्म के तत्वों पर गहन चिंतन की आवश्यकता है जो मूलतः अविरोध, सहिष्णुता और स्वीकार्यता की विचारधारा है, यही कारण है कि सनातनी जिस देश में जाते हैं वहाँ के विधान, परम्पराओं और स्थानीय लोगों का सम्मान करते हैं । सनातनी अपने पड़ोसी देशों पर प्रथम आक्रमण नहीं करते, अपने देश में भी आने वाले विदेशियों पर आक्रमण नहीं करते, अतिथियों और अपरिचितों का भी सम्मान और सहयोग करते हैं, छल-बल से किसी देश को अपने अधीन नहीं करते । इस सबके विपरीत जब विदेशी हमारे देश में आते हैं तो यहाँ के विधान, परम्पराओं और लोगों का अपमान ही नहीं करते प्रत्युत उन पर आक्रमण भी करते हैं । बस, यही अंतर है सनातनियों और साम्प्रदायिकों में । जो सतत रचनात्मक है वह सनातनी है, भले ही वह पृथिवी के किसी भी कोने में क्यों न रहता हो, इसीलिये सम्पूर्ण वसुधा उसके लिये कुटुम्ब है और हर मनुष्य के प्रति उसमें बंधुत्व का भाव है । स्वीकार्यता का ऐसा उदात्त स्वरूप सेक्युलरिज़्म में देखने को भी नहीं मिलता । सत्य तो यह है कि सेक्युलरिज़्म एक ऐसा छद्मवाद है जिसकी आड़ में सनातनहिन्दूधर्म पर कठोर प्रहार करते हुये विदेशी सम्प्रदायों के वर्चस्व की राह निर्मित की जाती है । सेक्युलरिज़्म एक ऐसा घातक आयुध है जिसका प्रयोग केवल इस्लाम और ईसाइयत का मार्ग प्रशस्त करने के लिये और हिन्दुत्व पर हर तरह के आक्रमण करने के लिये किया जाता है अन्यथा उदारवादी हिन्दुत्व के रहते इस क्षद्मवाद की आवश्यकता ही क्या थी ? 

अ-सुर –

अ-सुरत्व के लक्षणहैं – विरोध का हठ, असहिष्णुता, अस्वीकार्यता और अतिक्रमण । इस तरह के असुरत्व के दर्शन हमें अपने चारो ओर दिखायी देते हैं । भारतीय समाज और राजनीति का इतिहास ऐसे ही असुरत्व से संघर्ष करते हुये विकसित हुआ है । अ-सुर हमारे चारो ओर हैं, हमारे घर और परिवार में भी हैं । यह असुरत्व सभी युगों में रहा है, आगे भी रहेगा,  अंतर इतना ही है कि कलियुग के असुर “सुरों” पर भारी पड़ रहे हैं और उनका प्रतिकार करने वाले लोगों का संगठन दुर्बल है । सूर्पनखायें और ताड़कायें आज भी हमारे बीच में हैं, रावण, जरासंध और कंस आज भी हमारे बीच में हैं । इनके नाम कुछ भी हो सकते हैं किंतु चरित्र उसी कोटि के हैं ...और हमारी विवशता यह है कि हम उन्हें “माननीय” सम्बोधित करने के लिये अभिषप्त हैं । हमें विवशता के इन बंधनों को तोड़कर फेकना होगा, अमाननीय के लिये माननीय सम्बोधन बंद करना होगा, असुरत्व का प्रतिकार करना होगा, तमसोमा ज्योतिर्गमय के पथ का अनुसरण करना होगा ।

(क्रमशः ...)